जैसे-जैसे हमारा सामाजिक, तकनीकी और सांस्कृतिक वातावरण बदल रहा है, हमारा मानसिक स्वास्थ्य और कार्यात्मक क्षमता का विकास हो रहा है, जिसे हम पूरी तरह से नहीं समझ पाते हैं। ग्लोबल माइंड प्रोजेक्ट (पहले इसे मेंटल हेल्थ मिलियन प्रोजेक्ट कहा जाता था), इस विकसित होते रिश्ते को ट्रैक और समझने का प्रयास करता है ताकि समाज के भविष्य के स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में हमें सूचित किया जा सके।

Mental Health

ग्लोबल माइंड प्रोजेक्ट एमएचक्यू (MHQ) सर्वे के उत्तरों का उपयोग करता है, जो मुफ़्त और गुमनाम हैं और यह आपको विशिष्ट अनुशंसाओं के साथ स्कोर की एक ईमेल रिपोर्ट देता है।

भाग लीजिए

प्रोजेक्ट/परियोजना

इस प्रोजेक्ट ने इंटरनेट-सक्षम आबादी के जनसांख्यिकी, जीवन शैली और जीवन के अनुभव कारकों (फैक्टरों) के साथ-साथ व्यापक मानसिक स्वास्थ्य प्रोफाइल का दुनिया का सबसे बड़ा डेटाबेस तैयार किया है।

इस डेटा (आँकड़ों) का उपयोग निम्नलिखित के लिए किया जा रहा है

  • दुनिया भर में लोगों और आबादी की भलाई और कार्यात्मक क्षमता को मापना।
  • मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट के हाल ही के ट्रेंड (रुझानों) के पीछे के मूल कारणों को समझना।
  • ऐसे निवारक समाधान प्रदान करना जो मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें।

डेटाबेस

डेटाबेस में अब जनसांख्यिकी, जीवनशैली और जीवन अनुभव के कारकों (फैक्टरों) के साथ-साथ 71+ देशों और 14 भाषाओं में, 1 मिलियन से अधिक इंटरनेट-सक्षम लोगों के प्रोफाइल शामिल हैं। इसमें हर दिन 2000 से अधिक नई प्रोफाइलें जोड़ी जाती हैं। इसका गतिशील और फुर्तीला डिज़ाइन, उभरते ट्रेंड्स (रुझानों) की तेजी से जाँच करना सक्षम बनाता है।

हमारे लक्ष्यों को पूरा करने में हमारी मदद करें

ग्लोबल माइंड प्रोजेक्ट एक बिना लाभ का प्रयास है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचने में हम आपके समर्थन पर निर्भर करते हैं ताकि इसके परिणाम आसानी से जनता और पॉलिसी निर्माताओं को उपलब्ध हों।

Take Part

भाग लीजिए

डेटाबेस में अपनी अज्ञात मानसिक स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल जोड़ने के लिए एमएचक्यू (MHQ) में भाग लीजिए।
MHQ में भाग लीजिए

Partner

सहभागी/पार्टनर बनिए

अपने समुदायों के मानसिक स्वास्थ्य को मापने और उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमसे संपर्क करिए।
सहभागी/पार्टनर बनिए

Donate

दान/डोनेट करिए

डेटाबेस को बढ़ाने के लक्ष्यों तक पहुँचने में और हमारे परिणामों को शेयर करने के लिए डेटा विज़ुअलाइज़ेशन बनाने में हमारा समर्थन करिए।
दान/डोनेट करिए