गोपनीयता नीति

अंतिम बार संशोधित: 4 मई, 2020

सैपियन लैब्स एक गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन है जिसका मिशन मानव मन को समझना और सक्षम बनाना है। कभी-कभी, हमें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अपने उपयोगकर्ताओं और हमारी वेबसाइट के उनके उपयोग के बारे में जानकारी एकत्र करने में उनकी मदद की आवश्यकता हो सकती है।

यह गोपनीयता नीति (“गोपनीयता नीति”) बताती है कि हम किस तरह से वेबसाइट, एप्लिकेशन या ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से आपसे एकत्रित की गई जानकारी का उपयोग करते हैं, उसे साझा करते हैं और उसकी सुरक्षा करते हैं, जो सैपियन लैब्स संचालित करती है या इस गोपनीयता नीति से लिंक करती है (सामूहिक रूप से, “सेवाएं” )।यह गोपनीयता नीति सिर्फ सेवाओं पर लागू है।

कृपया ध्यान दें कि हमारी प्रस्तुत जानकारी तक पहुँचने के लिए आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली तृतीय-पक्ष सेवाओं पर एक अलग गोपनीयता नीति लागू हो सकती है। इसके अतिरिक्त, यदि हम रिसर्च का अध्ययन करते हैं, तो हम एक अलग समझौते के अनुसार ऐसा कर सकते हैं, इसलिए यह गोपनीयता नीति उस रिसर्च अध्ययन से प्राप्त जानकारी के इस्तेमाल को नियंत्रित नहीं कर सकती है। हम आपको न केवल इस गोपनीयता नीति, बल्कि किसी गोपनीयता नीतियों या अनुबंधों से परिचित होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो आपकी सेवाओं के उपयोग को नियंत्रित कर सकते हैं।

हमारे द्वारा एकत्रित की गई जानकारी

संपर्क जानकारी । कुछ फॉर्म और सेवाएं आपके द्वारा अनुरोध की गई जानकारी प्रदान करने के लिए आपका नाम और ईमेल पता माँगते हैं।

प्रश्नो की खोज । हमारी सेवाओं में खोज करने के क्षेत्र शामिल हो सकते हैं जो आपको जानकारी या प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए (केवल सेवाओं के भीतर) खोज करने की अनुमति देते हैं। हम आपके द्वारा खोज की गई वस्तुओं, विषयों और अतिरिक्त शब्दों के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं।

आपकी दी गई जानकारी । हम आपके द्वारा पोस्ट की जाने वाली टिप्पणियों और अन्य जानकारी को इंटरैक्टिव ऑनलाइन सुविधाओं के माध्यम से एकत्र करते हैं। हालांकि, व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने से बचने और उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में मदद करने के लिए ऐसी कोई भी जानकारी सील बंद या मॉडरेट की जाती है।

पत्राचार । हम अपनी सेवाओं से संबंधित आपके साथ किए गए पत्राचार को संग्रहीत कर सकते हैं।

सेवाओं का उपयोग । हम इस बारे में जानकारी संग्रहीत कर सकते हैं कि हमारी सेवाओं का उपयोग कैसे किया जाता है।

डिवाइस जानकारी । हम आपके डिवाइस के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं, जिसमें हार्डवेयर मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम संस्करण और विशिष्ट पहचानकर्ता शामिल हैं।

हमारे द्वारा एकत्र की गई जानकारी का उपयोग हम निम्नलिखित के लिए करते हैं।

  • आपको अधिक प्रासंगिक जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए;
  • प्रचार या हमारी सेवाओं से संबंधित अन्य जानकारी भेजने के लिए;
  • हमारी सेवाओं के उपयोग का विश्लेषण करने के लिए, उनको समझने, विकसित करने और सुधारने के लिए, जैसे यह निर्धारित करना कि कौन से पृष्ठ सबसे लोकप्रिय हैं, कौन से ब्राउज़र का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, उपयोगकर्ता सेवाओं पर कितना समय व्यतीत करते हैं, और वे किन वेबसाइटों से आते हैं;
  • सेवाओं के आंतरिक संचालन का समर्थन करने के लिए;
  • आपको हमारे कानूनी दायित्वों के अनुसार सूचनाएं प्रदान करने के लिए, जिसमें डेटा से जुड़ी घटनाओं के मामले में भी शामिल हैं;
  • संभावित रूप से निषिद्ध या अवैध गतिविधियों को रोकने और उपयोग की शर्तों को लागू करने के लिए;
  • आपकी जानकारी एकत्र करते समय आपकी सहमति से आपके सामने प्रकट किए गए किसी अन्य उद्देश्य के लिए ।

तृतीय पक्षों के साथ जानकारी साझा करना

हम आपसे एकत्र की गई जानकारी को निम्नानुसार साझा कर सकते हैं:

  • अधिकृत तृतीय-पक्ष विक्रेता । हम अपने उन तीसरे पक्ष के विक्रेताओं के साथ जानकारी साझा कर सकते हैं जो हमारी प्रस्तुत जानकारी और सेवाओं को पहुँचाने में हमारी सहायता करते हैं।
  • व्यापार स्थानान्तरण । हम सेवाओं की बिक्री, विलय, समेकन, संपत्ति की बिक्री, या दिवालिया होने की संभावना की स्थिति में एक महत्वपूर्ण व्यापार लेनदेन के संबंध में जानकारी साझा कर सकते हैं।
  • कानूनी उद्देश्य । हम तीसरे पक्ष को जानकारी किराए पर नहीं देते या बेचते नहीं हैं, लेकिन हम सम्मन, अदालत के आदेश, कानूनी प्रक्रिया, कानून प्रवर्तन अनुरोधों, कानूनी दावों या सरकारी पूछताछ का जवाब देने और अपने अधिकारों, हितों, संपत्ति और सुरक्षा का बचाव करने के लिए जानकारी का खुलासा कर सकते हैं।

हम जानकारी कैसे एकत्र करते हैं

आपके सेवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए हम जावास्क्रिप्ट, कुकीज़, वेब बीकन, लोकल शेयर्ड ऑब्जेक्ट्स और अन्य समान तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं। लोकल शेयर्ड ऑब्जेक्ट्स (कभी-कभी “एडोब फ्लैश कुकीज़” के रूप में संदर्भित) एडोब फ्लैश मीडिया प्लेयर द्वारा कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर डाउनलोड किए जाते हैं।

हम इन तकनीकों का उपयोग मापन, विश्लेषण और अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए, हम इन तकनीकों का उपयोग आपके ब्राउज़र को पुराने उपयोगकर्ता के रूप में पहचानने और सेट की गई किसी भी प्राथमिकता को सहेजने में हमारी सहायता के लिए करते हैं; सेवाओं का उपयोग करते समय दिखाई गई जानकारी को अनुकूलित करने में हमारी सहायता करने के लिए; आपको आपकी रुचियों के अनुसार अनुकूलित जानकारी प्रदान करने के लिए; यह समझने के लिए कि क्या आप ईमेल संदेशों को पढ़ते हैं और उन संदेशों में दिखाए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, ताकि हम काम की जानकारी और ऑफ़र वितरित कर सकें; और हमारी सेवाओं की प्रभावशीलता को मापने और शोध करने में मदद करने के लिए।

हम तृतीय पक्षों को सेवाओं के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए अपनी स्वयं की कुकीज़, वेब बीकन और समान तकनीकों को रखने और पढ़ने की अनुमति दे सकते हैं, जिसमें ट्रैफ़िक मापन, अनुसंधान और विश्लेषण में हमारी सहायता करना शामिल है। हम इन तृतीय पक्षों को केवल कुकी जानकारी और समान पहचानकर्ता एकत्र करने की अनुमति देते हैं, जो स्वयं, सीधे से आपकी पहचान नहीं करा सकते।

आप अपनी वेब ब्राउज़र सेटिंग्स को समायोजित करके कुकीज़ को अस्वीकार या अक्षम कर सकते हैं। चूंकि प्रत्येक वेब ब्राउज़र अलग होता है, कृपया अपने वेब ब्राउज़र द्वारा दिए गए निर्देशों को देखें (आमतौर पर “सहायता” अनुभाग में)। कृपया ध्यान दें कि स्थानीय साझा वस्तुओं और इसी तरह की तकनीकों को अस्वीकार करने या अक्षम करने के लिए आपको अतिरिक्त कदम उठाने की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए, स्थानीय साझा वस्तुओं को एडोब के सेटिंग मैनेजर पृष्ठ पर दिए गए निर्देशों के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि आप इन तकनीकों को अस्वीकार करना, अक्षम करना या हटाना चुनते हैं, तो हो सकता है कि हमारी सेवाओं की कुछ चीज़ें फिर आपके लिए उपलब्ध न हों।

ट्रैक न करने वाले संकेतों और इसी तरह की प्रक्रियाओं के बारे में नोट: कुछ वेब ब्राउज़र वेबसाइटों को “डू-नॉट-ट्रैक” संकेत संचारित करते हैं। वेब ब्राउज़र इस सुविधा को कैसे शामिल और सक्रिय करते हैं, इसमें अंतर होने के कारण, यह हमेशा स्पष्ट नहीं हो पाता कि क्या उपयोगकर्ता इन संकेतों को संचारित करने का इरादा रखते हैं, या फिर इनके बारे में जानते भी हैं या नहीं। इन संकेतों के जवाब में फिलहाल हम कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

समग्र जानकारी का उपयोग

हम आपकी जानकारी को अन्य उपयोगकर्ताओं की जानकारी के साथ इस तरह से एकत्रित कर सकते हैं जिससे आपकी सीधे तौर पर पहचान न हो।

हम जानकारी और सेवाओं को विकसित करने, विश्लेषण करने और बेहतर बनाने में हमारी मदद करने वाले तीसरे पक्ष के साथ समग्र या बिना पहचान वाली जानकारी साझा कर सकते हैं। यह संभव है कि तृतीय पक्ष इस एकत्रित या बिना पहचान वाली जानकारी का उपयोग अपने स्वयं के उत्पादों और सेवा प्रस्तावों को विकसित करने के लिए करें।

हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली जानकारी की सुरक्षा

हम आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने इस जानकारी को हानि, दुरुपयोग और परिवर्तन से बचाने में मदद करने के लिए उचित तकनीकी, प्रशासनिक और भौतिक प्रक्रियाओं को अपनाया है, जिसमें उपयुक्त एन्क्रिप्शन भी शामिल है। कृपया ध्यान दें कि किसी भी डेटा ट्रांसमिशन या स्टोरेज के 100% सुरक्षित होने की गारंटी नहीं दी जा सकती है। हम चाहते हैं कि आप सेवाओं का उपयोग करने में निश्चिन्त महसूस करें, लेकिन हम आपके द्वारा हमें दी गई किसी भी जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय उपयोगकर्ताओं के लिए सूचना

सेवाओं को संयुक्त राज्य के दर्शकों के लिए डिज़ाइन और लक्षित किया गया है और ये संयुक्त राज्य के कानूनों के अनुसार शासित और संचालित हैं। हम इस बात का कोई प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं कि सेवाएं किसी अन्य राष्ट्र के कानूनों या विनियमों के अनुसार संचालित हैं। सेवाओं के माध्यम से एकत्र की गई जानकारी को संयुक्त राज्य या किसी अन्य देश में संग्रहीत और संसाधित किया जा सकता है जहाँ हम या हमारे सेवा प्रदाता सुविधाओं को सँभालते हैं। हमारे सेवा प्रदाता व्यक्तिगत जानकारी सहित आपके बारे में एकत्र की गई जानकारी को सीमाओं के पार और आपके देश या अधिकार क्षेत्र से अन्य देशों या अधिकार क्षेत्रों में स्थानांतरित कर सकते हैं, जिनमें से कुछ में आपके अधिकार क्षेत्र के समान डेटा सुरक्षा कानून न हों। सेवाओं का उपयोग करके और हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्रदान करके, आप यू.एस. या किसी अन्य देश को जानकारी के हस्तांतरण के लिए सहमति देते हैं जिसमें हमारे सेवा प्रदाता इस गोपनीयता नीति के अनुसार हमारे लिए प्रसंस्करण करने की सुविधाओं को सँभालते हैं।

इस गोपनीयता नीति में परिवर्तन

हम इस गोपनीयता नीति को संशोधित कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, कानून में परिवर्तन, हमारी प्रथाओं या सेवाओं की विशेषताओं को दर्शाने के लिए। अभौतिक परिवर्तन पोस्ट करने के तुरंत बाद प्रभावी होंगे, हालांकि हम हमेशा इस गोपनीयता नीति के शुरू में ऐसे परिवर्तनों की प्रभावी तिथि को नोट करेंगे। कृपया समय-समय पर इस गोपनीयता नीति की समीक्षा करें ताकि आप हमारी सबसे वर्तमान नीतियों और प्रथाओं के बारे में जागरूक रहें।

इस गोपनीयता नीति के बारे में प्रश्न

यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो कृपया हमसे यहाँ संपर्क करें:
सैपियन लैब्स
info@sapienlabs.org